KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE हाथी की मौत के मामले में बिजली विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE जिले के ग्राम गिधकुंवारी में 11 केवी लाइव तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। जांच में बिजली विभाग के सहायक ग्रेड-2 गौतम आमटे की लापरवाही सामने आई है। उसे भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार को करतला स्थित न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह घटना 27-28 दिसंबर की रात कुदमुरा वन परिक्षेत्र के गिधकुंवारी बीट में हुई थी।

 

- Advertisement -

सुबह गांव के पास डैम की ओर गए ग्रामीणों ने एक हाथी को मृत अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ अरविंद पीएम और एसडीओ साउथ सूर्यकांत सोनी ने अपनी टीम के साथ मौके का निरिक्षण किया.

KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE

KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE
KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE

जांच में पता चला कि समरकना डैम के किनारे से महज तीन मीटर की ऊंचाई पर 11 केवी का लाइव तार लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इस तार को ऊंचा करने के लिए कई बार वन विभाग और बिजली विभाग से शिकायत की थी। मरम्मत कार्य के लिए सर्वे भी किया गया था, लेकिन क्षेत्र के प्रभारी गौतम आमटे ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE

KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE
KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE

जांच के बाद बिजली कर्मी की लापरवाही के कारण वन विभाग ने उसके खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोरबा न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन न्यायालय का क्षेत्राधिकार करतला होने के कारण उसे पेश नहीं किया जा सका। अब आरोपी को मंगलवार को करतला न्यायालय में पेश किया गया है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -