KORBA BREAKING : कोरबा लोकसभा से सरोज पांडे का नाम लगभग तय, BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर…जल्द हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

- Advertisement -

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। जल्द ही इनका ऐलान भी हो जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद अब खबर आ रही है कि दो सीटों पर कैंडिडेट फाइनल हुए हैं , कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से सांसद विजय बघेल को लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा।

दिल्ली में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे । अरुण साव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई है। जल्द सूची आ सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष विस्तार से संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हुई है और बहुत जल्द ही प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति की विचार करने के बाद घोषित करेंगे। अरुण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी योग्य और जीतने वाले चेहरे को चुनाव के मैदान में उतरेगी।

- Advertisement -
इन नाम पर हुई चर्चा

रायपुर– सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, अंबिका यदु, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता,ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल

बिलासपुर– रजनीश सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, लखनलाल साहू, तोखन साहू, बृजेंद्र शुक्ला, ललित माखीजा, डॉ विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल
सरगुजा- कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह
रायगढ़- आरपी साय, गोमती साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेशराम भगत, रजनी राठिया– जांजगीर– गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, राजेश्वर पाटले, वेदराम मनहरे, नवीन मार्कंडेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कमला पाटले, गुहाराम अजगले, संतोष लहरे, अंबेश जांगड़े
कोरबा- सरोज पाांडेय, विकास महतो, डॉ. शर्मा, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, नवीन पटेल, जगत बहादुर

दुर्ग– विजय बघेल, दीपक ताराचंद साहू, सरोज पाण्डेय, घनश्याम बारले

राजनांदगांव– अभिषेक सिंह, फुलबासन बाई, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, मधुसूदन यादव, संतोष पांडेय

महासमुंद- चंदूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू

कांकेर- भोजराज नाग, विकास मरकाम, मोहन मंडावी
बस्तर– रूपसिंह मंडावी, दिनेश कश्यप, सुभाऊराम कश्यप, महेश गागड़ा, ओजस्वी मंडावी

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -