korba breaking विधवा महिला की खून से लथ – पथ मिली लाश पुलिस जाँच मे जुटी

- Advertisement -

कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ )कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।लाश की स्थिति हत्या की ओर इशारा कर रही है.

korba breaking 

korba breaking 
korba breaking

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगी का है। मृतका की पहचान कंचन बाई अगरिया (45वर्ष) कोटमर्रा निवासी के रूप में हुई है। मृतका के पति की मौत हो चुकी थी। वह मजदूरी करती थी और घर में अकेली रहती थी। काम करने महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार के यहां मकान बन रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी। यही रह कर काम कर रही थी। सोमवार सुबह उसी मकान में उसका शव मिला। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। वही घटना के बाद से उसके भाई का साला भी गायब है।

korba breaking 

korba breaking 
korba breaking

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच किया। जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि महिला के बड़े भाई का साला अर्जुन जो एक राजमिस्त्री का काम करता है, महिला 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। घटना के बाद से अर्जुन गायब है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -