Horoscope for today 17 February 2025 इन 3 राशि वालों की सुख सुविधा में होगी बढ़ोतरी पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

- Advertisement -

मेष Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 17 February 2025 आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

- Advertisement -

वृषभ Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा ना पड़ें। कारोबार में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने धन को लेकर कोई कदम सोच समझकर उठना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।

 

मिथुन Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करें। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय की आवश्यकता होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके मन में नए-नए तरीकों से धन कमाने के विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत लगायें। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

सिंह Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आपको अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी नौकरी में भी आपके कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपके कुछ गुप्त शत्रुओं आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप यदि कोई लोन आदि लेने की योजना बना रहे थे, तो आप बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको कामों में कोई समस्या आएगी। आपके किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए यदि कोई समस्या छोटी हो, तो उस किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

तुला Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप परिवारिक मामलों को भी आसानी से दूर कर सकेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने के कारण यात्राएं भी अधिक करेंगे। आप अपनी सेहत पर पूरा फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी।

धनु Horoscope for today 17 February 2025

Horoscope for today 17 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बिजनेस को लेकर कोई टिप्स ले सकता है। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

मकर Horoscope for today 17 February 2025

 

Horoscope for today 17 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके बॉस कामों को लेकर आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी में आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने कामों के प्रति सूझ बूझ दिखाएंगे।

कुंभ Horoscope for today 17 February 2025
Horoscope for today 17 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में भी संयम रखें। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है। आपके परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।

मीन Horoscope for today 17 February 2025
Horoscope for today 17 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए थोड़ी टेंशन लेकर आने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -