Horoscope for December 14, 2023 मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

- Advertisement -

 

मेष Horoscope for December 14, 2023

Horoscope for December 14, 2023 आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप यदि किसी डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें और छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। दान धर्म के कार्य में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप भाई बहनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

- Advertisement -

वृष Horoscope for December 14, 2023

Horoscope for December 14, 2023
Horoscope for December 14, 2023

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, इसलिए अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आप किसी गलत काम के लिए हां में हां ना मिलाये, नहीं तो बाद में आप उसमें फंस सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसके लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही वह पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन Horoscope for December 14, 2023

Horoscope for December 14, 2023
Horoscope for December 14, 2023

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने करियर में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को दूसरे पर ना डाले, नहीं तो उसमें कोई गलती हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। संतान को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क Horoscope for December 14, 2023

 

Horoscope for December 14, 2023
Horoscope for December 14, 2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान को दी गई जिम्मेदारियों में ढील हो सकती है, जिसके बाद आप उनसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप इधर-उधर के कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, इसके कारण आपको थकान का अनुभव होगा। आपको अपने व्यवसाय में बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

सिंह Horoscope for December 14, 2023

Horoscope for December 14, 2023
Horoscope for December 14, 2023

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आप यदि कोई डील फाइनल करेंगे, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको कामों के साथ-साथ अपने लिए भी कुछ समय निकालना होगा, इसलिए आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कमरदर्द, सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या Horoscope for December 14, 2023

Horoscope for December 14, 2023
Horoscope for December 14, 2023

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खर्च करने की आदत में बदलाव लाना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी बड़े निवेश को कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। किसी वाहन को आप अपने घर खरीद कर ला सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उनकी कोई पुरानी बीमारी उन्हें फिर से उभर सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आप मन से परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी लोगों के सामने आप प्रसन्न नजर आएंगे। आप अपने घर को रिनोवेट करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए संयम से काम लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी काम को करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसमें आपको उसके परिणामों की प्रतीक्षा करनी होगी। किसी बात को लेकर क्रोध ना दिखाएं, नहीं तो आपकी यह आदत लोगों को पसंद नहीं आएगी। आपके आस पड़ोस में किसी बात को लेकर बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम लटक सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

धनु

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा इसके अलावा दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनानी होगी। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आप पुरानी रीति रिवाज को छोड़कर कुछ नए को अपना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे, तो आप उनसे मिलने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी गलत योजना में धन ना लगाएं, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के सामने आप अपनी मर्जी चलाएंगे, जिससे उन्हें कष्ट होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके आपसी रिश्तों पर पड़ सकता है, लेकिन आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसमें ढील ना दें और अपने कामों में मेहनत से आगे बढ़े, तभी आपके वह काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी, क्योंकि उन्हें बिजनेस में कुछ नये उपकरणों के बाद अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन उनके कुछ शत्रुओं को यह रास नहीं आएगा और वह उनके कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपके भाई बहनों से संबंधों में किसी बात को लेकर कटुता आ सकती है, इसलिए आप बातचीत करते समय सावधानी बनाए रखें। मित्रों के साथ आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे, जिससे आपका खुशी मिलेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

 

source amar ujala 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -