Mithun Rashifal 2024
Mithun Rashifal 2024 मिथुन राशि के जातक बहुत आकर्षक होते हैं। वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। जीवन में हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमता को महत्व देते हैं। इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। राशि स्वामी बुध होने के कारण यह अपने बोलने के अनोखे अंदाज से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं।
राशि स्वामी- बुध
राशि नामाक्षर- का,की,कु,घ,छ,के,को,हा
आराध्य- श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग- हरा
राशि अनुकूल वार- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा?
गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, बेसन के लड्डू इत्यादि पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुवार का व्रत रखें। बुधवार को गणपति भगवान के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं।
करियर Mithun Rashifal 2024

वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आप व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। एकादश स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वर्ष भर शनि की तीसरी दृष्टि आपके आय भाव पर पड़ती रहेगी। इससे आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। अप्रैल के बाद से गुरु का गोचर बारहवें में भाव पर होगा इसलिए ज़्यादातर पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा।
परिवार Mithun Rashifal 2024

वर्ष के आरंभ में व्यस्तता के कारण आप अपने परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तृतीय स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पंचम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। वह अपने बौद्धिक बल से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो सकता है अतः उसे समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
स्वास्थ्य Mithun Rashifal 2024
मानसिक रूप से इस वर्ष आप संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की कोई चिंता परेशानी नहीं होने के कारण आपका स्वास्थ्य इस वर्ष अनुकूल बना रहेगा। अप्रैल के बाद समय पर प्रतिकूल होने के कारण छोटी-मोटी बीमारियों से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए योगाभ्यास और नियमित दिनचर्या से स्वयं को संतुलित रखने का प्रयास करना चाहिए।
आर्थिक स्थिति
एकादश भाव में गुरु के प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। यह वर्ष धन आगमन के स्रोतों में वृद्धि के लिए विशेष अनुकूल है। इस समय के अंतराल में आप कोई बड़ा निवेश करेंगे। निवेश या आर्थिक मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। केतु के इस साल चतुर्थ भाव में रहने से आपको ज़मीन से जुड़े कोई काम या पैतृक संपत्ति के लिए अचानक से कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
परीक्षा प्रतियोगिता
पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ है। इस वर्ष उच्च शिक्षा हेतु श्रेष्ठ शैक्षिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। अप्रैल के बाद छठे स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परिक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको इस वर्ष अप्रैल के बाद सफलता मिलेगी।
उपाय
गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, बेसन के लड्डू इत्यादि पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुवार का व्रत रखें। बुधवार को गणपति भगवान के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं।