भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण

- Advertisement -

उमरेली/ब्लैकआउट न्यूज़-  श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ जहां ग्राम सिवनीभद्रा (अमलडीहा) निवासी शिव प्रसाद मन्नेवार के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई।

 

- Advertisement -

मन्नेवार परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सर्वप्रथम गांव के देवी-देवताओं को आमंत्रित विधि विधान के साथ यज्ञ स्थल से माता बहनों द्वारा कलश सिर पर रख गांव के मुख्य तालाबों में जाकर विधि विधान के साथ पंडित फलेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई।

 

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास पर पंडित श्री बालकृष्ण पाण्डेय जी के मुखारविंद से अखिल ब्रह्मांड नायक पूर्ण ब्रह्म आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न कथाओं का वर्णन करेंगे श्रीमद्भागवत महापुराण 8 मई से 16 मई तक शिवप्रसाद मन्नेवार परिवार में आयोजित किया जाएगा। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती उषा धर्मेश मन्नेवार परीक्षित के रूम में रहेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -