कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Gopal Modi became BJP district president कोरबा भाजपा के नये जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी बनाए गए इस आशय के आदेश प्रदेश अध्यक्ष ने जारी कर दिए चार माह पहले ही मनोज शर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौपी गई थी ऐसा पहली बार हुआ है की 4 माह के दरमियान भाजपा जिला अध्यक्ष को बदलना पड़ा है ऐसा माना जा रहा है कि कोरबा जिले में घटित राजनीतिक घटनाक्रम और पाली में हुए हत्याकांड के मामले में पार्टी ने अनुशासन का डंडा चलाया है.
Gopal Modi became BJP district president

बता दे की कोरबा नगर पालिका निगम में सभापति के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा के पार्षदों ने अपना मत देकर नगर निगम का सभापति बनाए इस मामले में भाजपा की भारी किरकिरी हुई है वही निगम सभापति चुनाव के बाद से ही अनुशासन का डंडा घूम रहा था लेकिन कयास जो लगाया जा रहा था उससे उलट भाजपा संगठन ने अपने भाजपा जिला अध्यक्ष पर ही अनुशासन का डंडा चला कर मात्र 4 महीने का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया और हटा दिए गए.
Gopal Modi became BJP district president

बताया तो यह भी जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा को हटाए जाने का एक और कारण पाली हत्याकांड का भी है जिसमें भाजपा का मंडल अध्यक्ष आरोपित है वही जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह भी भाजपा कार्यकर्त्ता था मसलन पाली कोयला खदान में खंदक की लड़ाई में एक भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली दूसरा आरोपी बना इस मामले को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
Gopal Modi became BJP district president

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की “सिर मुड़ाते ओले पड़े” मसलन मनोज शर्मा के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद 4 महीने के दरमियान ही दो बड़ी घटनाओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा की कुर्सी पर ग्रहण लगा दिया था जिसका पटाक्षेप करते हुए भाजपा हाई कमान ने मनोज शर्मा को हटाकर गोपाल मोदी को नई जिम्मेदारी सौपी है.
गोपाल मोदी बने भाजपा जिला अध्यक्ष
बहरहाल गोपाल मोदी को कोरबा भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है बताते चले की मनोज शर्मा की नियुक्ति के समय भी गोपाल मोदी का नाम जिला अध्यक्ष के लिए ऊपर चल रहा था लेकिन एक राजनीतिक घटनाक्रम में मनोज शर्मा को जिला अध्यक्ष बना दिया और गोपाल मोदी बनते बनते रह गए थे लेकिन कहते है जिसका राजयोग चल रहा होता है वाह एन केन प्राकारेण गद्दी हासिल कार ही लेता है वहीं हुआ गोपाल मोदी के साथ, भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी भी नहीं बना पाए थे और पड़ से हटना पड़ा.