रायपुर / Firing in CG राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई है। यहां थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक अमन साहू गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि कोयला कारोबारी का ऑफिस उद्योग भवन तेलीबांधा के पास है। जो पीआर कांस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से है। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना स्टाफ के साथ जिला पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
Firing in CG

बतादे की इसी तरह की घटना एक वर्ष पूर्व कोरबा के कोल कारोबारी RKTC के ट्रांसपोर्ट नगर के दफ़्तर में भी हुई थी घटना के समय आरोपियों पत्थर में एक चिट्ठी भी फ़ेंकी थी जिसमे वसूली का जिक्र था पुलिस ने इस मामले में अमन साहू गेंग को आरोपी बनाय था, यह घटना भी उसी अंदाज में की गयी है.
Firing in CG

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग पर आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। बता दें कि कोल व्यापारी का ऑफिस तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पास है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार मुंह पर मास्क लगाकर आए थे।




