कोरबा में नहर में तैरती मिली बुजुर्ग की लाश:जिंदा समझकर निकाला बाहर, शरीर पर मिले चोट के निशान; नहीं हुई पहचान

- Advertisement -

कोरबा जिले के नहर में एक बुजुर्ग की लाश बहती हुई देखी गई। नहर में नहा रहे लोगों की नजर पड़ी और किसी तरह उस लाश को बाहर निकाला। इस घटना के बाद बस्ती के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग की उम्र 60 से 65 साल होने का अदांजा लगाया जा रहा है।

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ले का है। नहर से लगे बस्ती में सुबह 9 बजे लगभग एक तैरती हुई लाश बहते हुए देखी गई। नहर में नहा रहे कुछ लोगों ने उसे बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह काफी आगे बह गया। काफी मशक्कत के बाद कुछ लोगों के द्वारा शव को नहर से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

बुजुर्ग को जिंदा समझकर बाहर निकाला

लोगों की मानें तो नहर में बह रहे बुजुर्ग को जिंदा समझकर निकालने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन बाहर निकालते तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि लाश राताखार की तरफ से बहते हुए आ रहा था, जहां कई लोगों की उसपर नजर पड़ी लेकिन किसी ने उसे बाहर निकलने का प्रयास नहीं किया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -