प्रदेश में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच, तीसरे का कोई प्रभाव नहीं : CM BAGHEL

- Advertisement -

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने थर्ड फ्रंट के संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में थर्ड फ्रंट का कोई प्रभाव नहीं है। यहां दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं भाजपा में सीएम फेस के संबंध में सीएम ने कहा कि अरुण साव को सीएम फेस बनाते हैं तो अच्छी बात है। कांग्रेस को भी इंतजार है कि भाजपा किसे सीएम का चेहरा घोषित करती है।

 

- Advertisement -

 

और पढ़िए – जेल से छूटने के बाद तनाव में था युवक,तालाब किनारे किया सुसाइड 

कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पाटन रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी है। सेक्टर और जोन स्तर पर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 5 संभागीय सम्मेलन के बाद अब विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर हम जोर दे रहे हैं। भाजपा सोशल मीडिया पर झूठ फैलाती है। कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी दी गई है क्या? छत्तीसगढ़ में तो ओम माथुर ही भाजपा के लिए सब कुछ हो गए हैं। माथुर जी हर जगह दिखते हैं। मीडिया, ट्विटर में। सीएम ने कहा कि भाजपा 2018 में हार गई थी। इस चुनाव में भी हारेगी। भाजपा को सफलता नहीं मिलेगी। भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे का कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

 

गृहमंत्री शाह का स्वागत
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह मेरे गृह जिले के दौरे पर आ रहे हैं तो स्वागत है। चुनाव प्रचार अपनी पार्टी के लिए करते हैं तो अच्छी बात करें, कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं है। कर्नाटक में धर्मांतरण कानून में बदलाव पर सीएम ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश का जो कानून है, वो चल रहा है। रमन सरकार में 2006 में धर्मांतरण पर बिल लाया गया जो राष्ट्रपति के पास लंबित है। भाजपा ऐसे मुद्दों पर सिर्फ गुमराह करती है। भाजपा को अगर कोई कानून बनाना है तो केंद्र से बना ले और सभी राज्यों में लागू करा लें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -