मुंगेली में गरजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय:कहा- आरक्षण के नाम पर कांग्रेसी फैला रहे भ्रम, घोटालेबाज जाएंगे जेल

- Advertisement -

मुंगेली में शुक्रवार को विजय संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आदर्श कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए, सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए, किसानों के सम्मान के लिए, सेना का हौसला बढ़ाने के लिए और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी और मात्र 100 दिनों में महत्वपूर्ण बड़े-बड़े वादे जो मोदी की गारंटी के नाम से थे, उन्हें पूरा किया गया है। महतारियों बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की तीसरा किस्त भी जमा हो चुकी है। ये योजना जब तक हमारी सरकार रहेगी, चलती रहेगी। कांग्रेसी इस योजना को चुनाव के बाद बंद होने का भ्रम फैला रहे हैं, जो गलत है।

- Advertisement -

ऐसे ही आरक्षण को खत्म करने का भ्रम कांग्रेसी फैला रहे हैं, जबकि वो भी बंद नहीं होने वाली। हमारी सरकार बनने के बाद जहां मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया गया है, वहीं घोटालेबाजों के घोटालों की जांच शुरू हो चुकी है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई शुरू कर चुकी है और इसके आरोपी भी जेल जाएंगे। आप सभी से मैं निवेदन करने आया हूं कि आप 7 मई को कमल के निशान पर बटन दबाएं।

अगर आप बीजेपी को वोट देंगे, तो उसका प्रभाव भी देखेंगे। देश की चिंता करने वाले नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश सेवा के लिए आपके सहयोग से प्रधानमंत्री बनेंगे। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने वाले के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए आप कमल के फूल पर वोट दें। सीएम साय ने कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

वहीं बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि पूरे देश में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों के मन मे उत्साह है। इस बार 400 पार का नारा निश्चित रूप से साकार होने जा रहा है। आज कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों भाजपा के निशान वाला गमछा पहनकर भाजपा में प्रवेश किया है।

कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजमन सिंह, कांग्रेस सरकार में अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य रत्नावली कौशल और करही के सरपंच रघुवीर सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -