छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों का मर्डर:पति, प्रेग्नेंट पत्नी, बहन और 2 बच्चे को कुल्हाड़ी से काट डाला; फिर लगाई फांसी

- Advertisement -

सारंगढ़ जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि हथौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। इसके बाद आरोपी ने खुद घर पर फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पूरा मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है।

मरने वालों में हेमलाल (52), पत्नी जगमुखी, उनकी बेटी मीरा और 2 मासूम बच्चे शामिल है। बताया जा रहा है कि, मीरा का पति पप्पू टेलर (27) ने सभी की हत्या की है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के SP पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

- Advertisement -
हत्या वाले घर में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
हत्या वाले घर में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

प्रेम प्रसंग के कारण मार डाला

मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर SP और फोरेंसिक टीम समेत जिले से पुलिस पहुंची हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा लग रहा है। गांव में चर्चा के अनुसार जगमती से युवक प्यार करता था, लेकिन लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -