CG Fire News 12 करोड़ का नुकसान, फैक्ट्री में हुई आगजनी की घटना

- Advertisement -

बेमेतरा : CG Fire News जिले में फिर से एक बार जिले के कठिया किरीतपुर में भव्य सृष्टि उद्योग के नाम से एक फैक्ट्री संचालित है जहां देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपेटे में करोड़ो रूपए से भी ज्यादा का नुकसान हुआ इसके साथ ही दो वाहन भी जलकर राख हो गए। वहीं आग अनियंत्रित रूप से फैल गई, जिसके कारण फैक्टरी के कर्मचारियों को वहां से हटना पड़ा। आग को बेकाबू होता देख फायर ब्रिगेड को तुरंत फोन किया गया। लेकिन तब तक फैक्टरी के अधिकतम हिस्से में आग अपने चरम पर फैल चुकी थी।

CG Fire News

CG Fire News
CG Fire News

बांस का क्रैश बैरियर और बाउंड्री वॉल पोल का निर्माण का कार्य यहां होता है। लगभग 12 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है जिसमें करोड़ों का स्टॉक जलकर राख हो गया। बेमेतरा से एक दमकल वाहन पहुंचा, जिसने बहुत कुछ आग फैलने से रोका और रात भर आग बुझाने में सहयोग किया बेमेतरा और आसपास से 40-50 लोगों ने अपने स्तर में आग बुझाने का प्रयास किया।

- Advertisement -

जिसमें क्रैश बैरियर का करोड़ो का निर्मित स्टॉक, फेंसिंग पोल, एक कार, डी आई, बाइक, कारखाने के भीतर नया ऑफिस सेट अप, मशीनरी और शेड आदि जलकर खाक हो गया। लगभग 70% फैक्ट्री और 90% से अधिक मटेरियल्स जलकर राख हो गया। फैक्ट्री संचालक द्वारा बता गया की शासन प्रशासन का सहयोग मिला, लेकिन देर से दमकल वाहन पहुंचने से नुकसान को नहीं बचा सके।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -