BREAKING : कुएं में गिरा मासूम, बुआ कूदकर निकाल लाई,लेकिन मुंह से सांसें देकर बचाया बच्चे को

- Advertisement -

गरियाबंद/ब्लैकआउट न्यूज़- डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते कुएं में गिर गया। इसके बाद उसकी बुआ ने कुएं में छलांग लगाकर जब तक उसे निकाला। तब तक उसकी सांसें चलना बंद हो गई थी। महिला ने उसे तत्काल मुंह से सांसें दी। तब जाकर बच्चे को होश आया। हादसे में महिला भी घायल हो गई है। बच्चे के फेफड़े में पानी भर गया है। इसके चलते रायपुर रेफर किया गया है।

 

- Advertisement -

 

और पढ़िए –BREAKING : युवक की हत्या के विरोध में चेम्बर ने किया बंद का आह्वान

केरेगांव में रविवार शाम को हर्ष ध्रुव नाम का बच्चा घर पर खेल रहा था। शाम के वक्त घर पर कोई भी पुरुष नहीं था। बच्चे की मां और अन्य लोग अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। इस दौरान बच्चे की दादी को कुएं में जोर से गिरने की आवाज आई। तब जाकर उसने देखा कि हर्ष कुएं में गिर गया है।

 

 

 

मां नहीं जुटा पाई हिम्मत

इसके बाद चीख पुकार मच गई। बच्चे की मां भी मौके पर पहुंची। मगर आनन-फानन में उसकी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह कुएं में कूद जाए। इस बीच बच्चे की बुआ गायत्री ध्रुव कुएं में कूद गई और बच्चे को मौत के मुंह से निकाल ले आई।

रस्सी के सहारे बाहर आई युवती

आस-पास के लोगों ने तुरंत रस्सी दी। तब गायत्री बच्चे को लेकर ऊपर आई। लेकिन बच्चे की सांसें नहीं चल रही थी। इस पर गायत्री ने उसे उल्टा किया, उसके पेट को दबाया। फिर उसके मुंह से काफी पानी निकला तो उसकी सांस लौटी। इसके बाद तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रायपुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -