BREAKING कोल स्कैम केस…हिरासत में निलंबित IAS रानू साहू का भाई:

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई को हिरासत में लेने की खबर है। बताया जा रहा है कि EOW के अफसर पीयूष को घर से भागते वक्त दौड़ाकर पकड़े हैं। इस दौरान EOW की करीब 7-8 लोगों की टीम मौजूद थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पांडुका गांव से EOW की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में एक अनजान व्यक्ति कई दिनों से निगरानी कर रहा था। जब शुक्रवार को पीयूष घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी।

- Advertisement -
गरियाबंद से पीयूष साहू को EOW ने हिरासत में लिया है।
गरियाबंद से पीयूष साहू को EOW ने हिरासत में लिया है।

खेत ही खेत दौड़ाती रही EOW की टीम

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान EOW की टीम करीब आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही। भागम-भाग के बाद शाम करीब 5 बजे EWO की टीम ने पीयूष को पकड़ लिया।

नोटिस के बाद भी पेश नहीं हो रहा था पीयूष

बताया जा रहा है कि EOW की टीम पीयूष साहू को हिरासत में लेकर रायपुर निकल गई है। इससे पहले EOW ने पूछताछ के लिए पेश होने नोटिस भेजा था, लेकिन पीयूष लगातार इस नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था। फिलहाल हिरासत में लेने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -