BJP MLA angry with collector भाजपा की सरकार और भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने ही किया कलेक्टरेट का घेराव

- Advertisement -

बेमेतरा। BJP MLA angry with collector बेमेतरा कलेक्टर चेंबर के बाहर विधायक ईश्वर साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

BJP MLA angry with collector 

BJP MLA angry with collector 
BJP MLA angry with collector

बता दें कि साजा के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु ने अखबार में अवैध शराब की बिक्री करने पर आरोपी की गिरफ्तारी की खबर के साथ विधायक ईश्वर साहू की तस्वीर लगाई थी और लिखा था कि, थाना खम्हरिया क्षेत्र के भाजपा नेता के पुत्र गिरफ्तार। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक में जारी इस पोस्ट में इसके आगे लिखा गया था कि, चारों तरफ फैले हैं वसूलीबाज हजार, क्योंकि संरक्षण है उनको कमीशनखोर विधायक ईश्वर साहू का अपरंपार। #साजाविधानसभा पियो और पिलाओ।

- Advertisement -

BJP MLA angry with collector 

BJP MLA angry with collector 
BJP MLA angry with collector

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद ईश्वर साहू के समर्थकों की शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अंजोर यदु को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद SDM ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। यह बात विधायक ईश्वर साहू और उनके समर्थकों को नागवार गुजरी, जिसके बाद आज शाम उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर घेराव कर दिया। विधायक ईश्वर साहू के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एक बीजेपी कार्यकर्ता ने आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु को बिरनपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताते हुए कहा कि “अंजोर यदु ने हमारे विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

 

हालांकि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन एसडीएम ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री के दबाव में आकर उसे रिहा कर दिया।” विधायक ईश्वर साहू के समर्थकों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे कलेक्टर निवास का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -