Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप तय हो गया है। मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे।
Bharat Jodo Yatra

यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो रही है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी।

छत्तीसगढ़ इन जिलों से गुजरेगी यात्रा
राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं जहां से यात्रा के गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है।
4 लोकसभा कवर करेगी यात्रा

राहुल की यात्रा लोकसभा से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में यात्रा का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटों को कवर किया जाए। छत्तीसगढ़ की रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों से यह यात्रा गुजर सकती है। वहीं देश भर में 100 लोकसभा सीटों पर राहुल यात्रा करने वाले हैं।