कोरबा। KORBA BREAKING : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री डेम से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धनंजय सिंह के 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन 18 नवंबर से लापता था। वह घर से बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा। चार दिन बाद रविवार को प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में उसका शव बरामद किया गया। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
मछुआरों ने देखा शव KORBA BREAKING

जानकारी के मुताबिक, रविवार को कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए दर्री डेम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
घटनास्थल पर बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह को भी बुलाया गया। उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे अर्जुन सिंह के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
18 नवंबर को कॉलेज जाने निकला था अर्जुन KORBA BREAKING
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय अर्जुन सिंह 18 नवंबर को घर से बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए निकला था। लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों की तलाश के बीच रविवार को दर्री डेम में उसका शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया।
मोबाइल की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के पास KORBA BREAKING
जांच के दौरान सामने आया है कि अर्जुन के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के आसपास मिली थी। हालांकि, पुलिस को अब तक उसका मोबाइल फोन और बाइक बरामद नहीं हुई है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर अर्जुन डेम तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।
मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, लापता होने से जुड़े घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।






