Korba breaking : भाजपा नेता अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया पर नाबालिग छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, SP से हुई शिकायत, भाजपा नेताओं ने कहा आरोप बेबुनियाद शुक्ष्म जाँच हो

- Advertisement -

 

छत्तीसगढ़ / कोरबा : Korba breaking : दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील टिप्पणी, छेड़छाड़, लज्जा भंग और उसके भाई के साथ मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ओमपुर रजगामार स्थित रावण मैदान में 20 अक्टूबर 2026 की रात घटित इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 22 अक्टूबर 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत प्रस्तुत कर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में भाजपा नेता अनिल चौरसिया, रामपुर विधानसभा अंतर्गत कुदमुरा मंडल के बीजेपी महामंत्री कौशल चौरसिया तथा स्थानीय निवासी दिनेश चौहान को नामजद किया गया है।

- Advertisement -

अनिल चौरसिया ने कहा Korba breaking

Korba breaking
Korba breaking

इस  संबंध में भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह शिकायत में बुनियाद और झूठ पर आधारित है क्योंकि प्रथम पक्ष द्वारा दशहरा के दिन पांच लोगों से अलग-अलग जगह पर मारपीट की गई जिसकी शिकायत भी थाने में दर्ज है वही बताए गए घटनास्थल पर पांच पुलिसकर्मी भी तैनात थे जहां इस तरह की ना कोई मारपीट हुई है और ना ही कोई छेड़छाड़ की घटना हुई है 20 तारीख यानी दशहरे के दिन उनके खिलाफ थाने में कोई शिकायत से बचने के लिए एक कहानी घड़ी गई और कार्यवाही से बचने के लिए काउंटर रिपोर्ट दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस इसकी सूक्ष्म जांच करें और जो भी आरोपित है उन पर कार्रवाई करें और अगर झूठ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तो उन पर भी विधि करवाई किया जाना चाहिए
​

​पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई लिखित शिकायत के अनुसार घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात की है, जब रावण मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कौशल चौरसिया और अनिल चौरसिया ने वहां मौजूद नाबालिग छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। छात्रा ने पास ही मौजूद अपने चचेरे भाई को इसकी जानकारी दी। जब पीड़िता का भाई इसका विरोध करने पहुंचा तो कौशल चौरसिया, अनिल चौरसिया एवं दिनेश चौहान द्वारा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई।

Korba breaking
Korba breaking

जब नाबालिग छात्रा बीच-बचाव करने आगे बढ़ी तो तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाते हुए उसके साथ झूमाझटकी की गलत नीयत से छुआ तथा दुपट्टा खींचकर लज्जा भंग की। घटना के पश्चात सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

​पीड़िता पर पिता का साया न होने के कारण अपने चाचा के पूर्ण संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने 22 अक्टूबर 2026 को सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।

​परिजनों ने पुलिस अधीक्षक महोदय से करबद्ध प्रार्थना करते हुए नामजद आरोपियों कौशल चौरसिया, अनिल चौरसिया एवं दिनेश चौहान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -