Korba news : जज्बा हुजूर की विलादत का झमाझम बारिश में भी बाइक कार रैली में उमडा जनसैलाब

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ )Korba news  हजरात मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के 1501 जन्मदिन दिवस के अवसर पर देश दुनिया में जश्न का माहौल है कोरबा में भी हुजूर की विलादत को बड़ी शान -ओ -शौकत से मनाया जा रहा हैँ मरकजी सीरत कमेटी कोरबा ने सिलसिलेवार कार्यक्रम करके हुजूर की विलादत को खास बना दिया हैँ 2अगस्त को बच्चों का अजीमुसान जलसे का आयोजन किया गया 24 अगस्त को बाइक और कार रैली का आयोजन किया गया जो गौ माता चौक से कोरबा पुराना बस स्टैंड होते हुए पावर हॉउस रोड से ट्रांसपोटनगर सीएसबी होते हुए सुभाष चौक पहुंची जहाँ से एस इ सी एल होते हुए मुड़ापार पहुंची जहाँ मस्जिदे गौसिया मुड़ापार के पदाधिकारियों ने जुलुस में शामिल मेहमाने खूसूशी का गुलपोसी कार इस्तीक़बाल किया और जुलुस का समापन हुआ.

Korba news 

Korba news 
Korba news

जुलुस को शाम 3 बजे से प्रारम्भ किया जाना था लेकिन भारी बारिश के कारण जुलुस विलम्ब से प्रारम्भ हुआ लेकिन हुजूर के आशिको का हौसला बना रहा और इस झमाझम बारिश में भी आशिके रसूल की तादाद कम नहीं हुई अलबत्ता सैंकड़ो कार और बाइक का काफिला जुलुस में शरीक होकर कामयाबी के सोपान तक पहुंचाया.इस बीच जुलुस को व्यवस्थित करने के लिए काफ़ी तादाद में वैलियंटर तैनात थे

- Advertisement -

पुलिस का सहयोग काबिले तारीफ रहा Korba news

Korba news 
Korba news

 

जुलुस के शुरूआती दौर से ही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही csp Ti सहित काफ़ी संख्या में पुलिस की व्यवस्था की गयी थी जिससे जुलुस को और व्यवस्थित में इनकी भूमिका सराहनीय रही.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मरकजी सीरत कमेटी के सदर मिर्जा आसिफ बेग, सचिव मोहसिन मेमन सहित मरकजी सीरत कमेटी के ओहदेदारन एवं कार्यकर्ताओ का सराहनीय योगदान रहा. वहीं मो आरिफ खान, मो. रफीक मेमन, नौशाद खान, बरकत खान, मेहबूब खान, फारुख मेमन की सरपरसती में जुलुस सम्पन्न हुआ.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -