कोरबा/ बाॅंकीमोंगरा(विमल सिंह) ब्लैकआउट न्यूज नगर पालिका परिषद बाॅंकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13, कटाईनार-01 के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने वार्ड अंतर्गत चटाईनार- कटाईनार -कटाईनार बस्ती व गजरा के प्रमुख चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से एवं पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया।

ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का लगातार आवागमन रहता है। वर्तमान परिस्थितियों में चोरी, असामाजिक गतिविधियों तथा अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा पुलिस एवं प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

अश्वनी ने नगर पालिका प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए वार्ड के प्रमुख स्थानों पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।





