कोरबा। District Topper : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया है। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
District Topper

मेहुल गुप्ता, देकॉन डेटा सर्विस के संचालक श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता के सुपुत्र हैं। मेहुल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
District Topper

मेहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।



