Ash Dam Accident : अफसर की मौजूदगी में राख़ड़ डैम फूटा जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत,शव निकलते ही मचा कोहराम आखिर कौन है जिम्मेदार देखें वीडियो

- Advertisement -

कोरबा।Ash Dam Accident : कोरबा मे राखड़ डेम फूटने के बाद खौफनाक मंजर में आखिरकार JCB ऑपरेटर हुलेश्वर का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक सरगबुंदिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

Ash Dam Accident

Ash Dam Accident
Ash Dam Accident

बताया जा रहा है कि डेम टूटने के साथ ही राख का सैलाब अचानक फैल गया, जिसमें काम कर रहा JCB ऑपरेटर जिंदा ही दब गया। बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

Ash Dam Accident

स्थानीय लोगों का कहना है कि डेम की हालत पहले से खराब थी, इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंच चुकी है और जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल वही है आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन?

Ash Dam Accident

Ash Dam Accident
Ash Dam Accident

फिलहाल पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -