Vedanta Blast Update : लखन देवांगन के दौरे के बाद वेदांता के चेयरमेन अनिल अग्रवाल सहित 8 पर FIR

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ / सक्ति Vedanta Blast Update : सक्ती में वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट मामले में 20 मजदूरों की मौत पर में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, कंपनी मैनेजर देवेंद्र पटेल और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ डभरा पुलिस थाने में FIR दर्ज की है। प्लांट हेड देवेंद्र पटेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Vedanta Blast Update 

Vedanta Blast Update 
Vedanta Blast Update

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डभरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

घटना की जांच चल रही है और कई रिपोर्टों का इंतज़ार है। इनमें मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की रिपोर्टें शामिल हैं। एसपी ने कहा की बलास्ट के कारणों की जांच के लिए एक तकनीकी टीम भी बनाई गई है (Vedanta Power Plant Blast)। सभी रिपोर्टें मिलने के बाद और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी।

हादसे में 20 लोगों की मौत Vedanta Blast Update

Vedanta Blast Update 
Vedanta Blast Update

14 अप्रैल को हुए इस भीषण हादसे में बॉयलर से टर्बाइन तक हाई-प्रेशर वाली भाप ले जाने वाला एक स्टील का पाइप फट गया था, जिससे कई मज़दूर बुरी तरह झुलस गए थे। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

मंत्री के पहुंचने के बाद कारपोरेट राजनीती  Vedanta Blast Update 

बता दे की देश के श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन वेदांता पावर प्लांट शक्ति का दौरा कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया इसके पश्चात शक्ति जिले के प्रशासनिक अफसर के साथ बैठक कर मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत चर्चा के उपरांत अपराध दर्ज करने का आदेश दिया जिसमें वेदांत ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है इस मामले में यह देखा जा रहा है कि प्रदेश के श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन देवांगन के दौरे के उपरांत फिर की प्रक्रिया तेज होने लगी.

Vedanta Blast Update

जानकारों का कहना है कि इस मामले में कॉरपोरेट की राजनीति तूल पकड़ती नजर आ रही है चुंकि अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन है जबकि यह मामला एक पावर प्लांट से संबंधित है जिस पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सीधे तौर पर शामिल नहीं है मसलन उनके खिलाफ मामला नहीं बनाया जा सकता किंतु प्रदेश की राजनीति इस बात की ओर इंगित कर रही है कि इस प्रदेश में सिर्फ अदानी का राज चलेगा.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -