कोरबा। KORBA BREAKING : जिला न्यायालय परिसर, जिसे न्याय का सबसे सुरक्षित स्तंभ माना जाता है, वहां गुरुवार को हुई एक खौफनाक घटना ने खाकी और कानून की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपका-कटघोरा शिक्षा विभाग में पदस्थ संदीप अग्रवाल कोर्ट की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालात में नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। अस्पताल के बिस्तर पर न्याय के लिए तड़प रहे संदीप ने पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं, वे किसी फिल्मी विलेन की क्रूरता से कम नहीं हैं।
कौन हैं वो ‘टी-शर्ट’ वाले जिनपर आरोप हैं KORBA BREAKING
एक रिटायर्ड फौजी के बेटे संदीप अग्रवाल का कहना है कि वे भ्रष्ट अधिकारियों की आंखों की किरकिरी बन चुके थे, इसलिए उन्हें झूठे दो साल पहले पॉक्सो एक्ट में फंसाया गया।यह मामला कटघोरा थाने में दर्ज है। गुरुवार को जब वे अपनी बेगुनाही के सबूत जुटाने के लिए RTI की जानकारी लेने कोर्ट पहुंचे, तो वहां मौजूद बाबू ने मांगी गई जानकारी देने के बजाय पुलिस को ‘टिप’ दे दी। संदीप का आरोप है कि कटघोरा थाने के दो सिपाही—एक मोटा और एक दुबला—सिविल ड्रेस में वहां पहुंचे। उन्होंने न केवल भद्दी गालियां दीं, बल्कि यह कहते हुए कि “हमें दो साल से परेशान कर रखा है,” उन्हें सीधे छत से नीचे धक्का दे दिया।
पुलिस पर लगा सवालिया निशान ?KORBA BREAKING

संदीप ने व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा कि यदि वे खुद गिरे थे, तो उन्हें पकड़ने आई ‘बहादुर’ पुलिस उन्हें तड़पता छोड़कर मौके से भाग क्यों गई? मानवता की मिसाल वकीलों ने पेश की, जिन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। संदीप, जो कभी खुद ट्रैफिक वॉलेंटियर बनकर पुलिस की मदद करते थे, आज उसी पुलिस की बर्बरता का शिकार होने का दावा कर रहे हैं।
एएसपी ने कहा: “वह फरार आरोपी है, उसका कथन लेंगे फिर कार्यवाही करेंगे”KORBA BREAKING

दूसरी ओर, एएसपी लखन पटले ने कहा है कि संदीप दो साल से फरार था और उस पर छात्राओं से छेड़छाड़ का संगीन जुर्म है। पुलिस का कहना है कि वे उसे पकड़ने गए थे। हालांकि, आरोपी के अस्पताल पहुँचने के बाद अब पुलिस ‘विवेचना’ और ‘कथन’ की बात कर रही है। फिलहाल संदीप को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है,बाद में उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
https://www.instagram.com/reel/DXMlgbPjdKX/?igsh=MXJ6eW8wOGRqNnZ3Yw==





