Beware of thieves : बाँकीमोंगरा के वासियों हो जाओ सावधान, चोरो के गिरोह की नजर मे है आपकी संस्थान, सतर्क रहें सुरक्षित रहें

- Advertisement -

बाॅंकीमोंगरा (विमल सिंह ब्लैक आउट न्यूज) :Beware of thieves : बाकीमोगरा क्षेत्र में इन दोनों चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो अपने टारगेट पर सतत निगाह जमाये हुई है हालांकि पुलिस ने भी शिकायत के बाद पुलिसिंग गस्त बढ़ा दी है लेकिन व्यवसाईयों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.

 

- Advertisement -

इन दिनों बाँकीमोंगरा क्षेत्र मे कभी लुट,कभी चोरी तो कभी डकैती सामान्य बात सी लगने लगी है,बीते कुछ समय से लगातार बाॅंकीमोंगरा में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ ही रही है।हांलाकि इसमे कुछ घटनाओं में बाॅंकीमोंगरा पुलिस को सफलता भी मिली है और आरोपियों पर कार्यवाही भी की गई है।

मोबाइलों की हो रही है चोरी Beware of thieves

Beware of thieves
Beware of thieves

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सप्ताहों से लोगों के जेबों से मोबाइल गायब होना बताया जा रहा है,जो की लगातार जारी है,ना जेबों से पैसे न पर्स केवल मोबाइल को ही गायब कर रहे है इससे सहज़ ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है की नवजावान बड़े बड़े शौक तो पाले हुए है लेकिन बेरोजगारी के आलम मे बड़े शौक को पूरा कर पाना संभव नहीं है अलबत्ता शार्ट कट मे धन्यवाद कमाने की लालसा ने युवाओ को पथ भ्रष्ट कर दिया है.

 

साप्ताहिक बाजार में बनाते है अपना निशाना Beware of thieves

Beware of thieves
Beware of thieves

बाॅंकीमोंगरा में साप्ताहिक बाजार सोमवार के दिन लगता है जिसमें आस पास के लगभग 8-10 गाँवो के लोग बाजार करने के लिए आते है। और ये चोरी करने वाले लोग भीड़ भाड़ वाली जगह का फायदा उठा कर अपना काम कर जाते है,मतलब मौका मिलते है लोगों के जेब से मोबाइल निकाल कर रफू चक्कर हो जाते है।

 

इस तरह देते है घटना को अंजाम Beware of thieves

 

बताते है कि ये उनके द्वारा बाद में अनुभव किया गया कि जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर के मोबाइल वापस जेब में डाला उसके बाद उन्हें मोबाइल नहीं मिला और या फिर कोई बच्चा आप से पैसे मांगने आता है उसके बाद ये घटना घट जाती है।मसलन मोबाईल चोर लगातार रेकी कर घटना को अंजाम दें रहे है.

03 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत Beware of thieves

उक्त घटना का शिकार हुए कुछ लोगों में 03 लोगों ने 16-02-2026 को बाॅंकीमोंगरा में उपस्थित होकर मोबाइल गुम की सूचना दर्ज कराई,उनके अनुसार उन्हें समझ ही नहीं आया कि बाजार करने के दौरान कब उनके जेब से मोबाइल गिर गया। सूचना दर्ज करने वालों रामप्रसाद साहू कुदरीपारा बाॅंकीमोंगरा,अब्दुल हकीम सोमवार बाजार बाॅंकीमोंगरा,निर्भय बरेठ गजरा बस्ती निवासी का नाम है,जिनका मोबाइल कल सोमवार 16-02-2026 को सोमवारी बाजार क्षेत्र में लगभग 07 बजे के आस पास कही गुम हुआ है।

सतर्कता के साथ बचा जा सकता है बड़ी घटनाओं से Beware of thieves

आप की सतर्कता ही ऐसे अनहोनी घटनाओं से आप को बचा सकती है,भीड़ भाड़ वाले जगहों पर अपने सामनों की सुरक्षा का ध्यान विशेष रूप से रखे,जरूरत न होने पे मंहगे मोबाइल या अन्य कोई समय भीड़ भाड़ वाली जगहों पे ले कर न जाये, मोबाइल का उपयोग करने के बाद सुरक्षित तरीके से अपने जेब में रखे,समय समय पर जेब चेक करते रहे। इस तरह छोटी छोटी बातों को ध्यान में रख कर आप बड़ी अनहोनी से बच सकते है।

कब तक पकड़ में आयेंगे ये गिरोह? Beware of thieves

निश्चित तौर पे ये माना जा सकता है कि जिस तरह सिलसिलेवार कुछ सप्ताह से लगातार विशेष स्थान पर विशेष सामान की गुम की जानकारी सामने आ रही है तो कही न कही किसी गिरोह ही होगा जो ऐसे घटनाओं को अंजाम देता होगा।

घटना के शिकार होने के बाद क्या करे

अब सब से बड़ा सवाल आता है कि अगर आप की मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो आप क्या करे ,जानकारों/विशेषज्ञों का कहना है कि आप अगर इस तरह की घटना का शिकार आप हो जाते है तो सर्वप्रथम आप अपने सिम को बंद कर दें उसके बाद अपने मोबाइल का बिल के साथ जाए और अपने थाना क्षेत्र में जा कर लिखित शिकायत दर्ज कराएं ,समय रहते ऐसा कराया जाने से आप बड़े नुकसान से बच सकते है और संभवतः आप के गुम मोबाइल की मिलने की संभावने बढ़ जाती है।

पुलिस को बढ़ानी होगी गस्त

जिस तरफ से मोबाइल चोर गिरोह साप्ताहिक बाजार में सक्रिय है उसे देखते हुए ऐसा लगता है बाॅंकीमोंगरा पुलिस को भीड़ भाड़ वाले जगहों पे एवं हाट बाजारों पे अपने पैनी नज़र रखनी चाहिए ताकि ऐसी घटना घटित न हो।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -