बलरामपुर — CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में कानून व्यवस्था के रक्षक ही अब कानून के घेरे में हैं। हंसपुर गांव में रविवार को राजस्व विभाग की एक कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि एक स्थानीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अधिकारियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद भड़के ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने एसडीएम (SDM), नायब तहसीलदार और तीन अन्य राजस्व कर्मियों को हिरासत में ले लिया है।
CG BIG BREAKING

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम हंसपुर गांव में जमीन से जुड़े एक विवाद या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान टीम और युवक के बीच बहस शुरू हुई। आरोप है कि अधिकारियों ने आपा खो दिया और युवक पर हाथ उठाया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने कुसमी-बलरामपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।




