कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) SIR पर खेल करने वाले लोगों का पर्दाफाश होने के बाद 1566 लोगों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने वाले बेनकाब हो गए है वहीं आपत्तिकर्ता सामने आ रहे हैं कुछ आपत्ति कर्ताओं का दावा है कि उन लोगों ने किसी भी नाम पर कोई आपत्ति नहीं की है इसके बावजूद उनके नाम का उनके एपिक नंबर का इस्तेमाल कर किसी ने आपत्ति दर्ज कराया है ऐसे पांच भाजपा के बूथ लेवल अध्यक्ष ने कोरबा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है मामला जांच में लिया गया है किंतु कार्यवाही अब तक कुछ नहीं हुई है.

इसी तरह के 7 लोगों ने सीएसईबी चौकी में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन लोगों ने कहा है कि विनम्रता पूर्वक आपको सूचित करना चाहते है कि हमे ज्ञात हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति / व्यक्तियों द्वारा मतदाता फार्म 7 में हमारे नाम और हस्ताक्षर का फर्जी इस्तेमाल करते हुए एक आवेदन निर्वाचन विभाग / संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। उस फर्जी आवेदन में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने की मांग की गई है।
शिकायत कर्ताओ मे
1. मथुरा दास महंत, पिता भोलादास महंत, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)
2. बसंत खैरवार, पिता राजा खैरवार, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)
3. घासीराम मांझी, पिता गोर्वधन मांझी, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)
4. फकरुद्दीन खान, पिता सफरुद्दीन खान, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)
5. जमीदार आलम, पिता सिकंदर आलम, पंप हाउस कोरबा (छ.ग.)
6. कृष्ण कुमार ठाकुर, पिता छत्रपाल ठाकुर, पंप हाउस कोरबा (छ.ग.)
7 शान कुमार सहिस, पिता गोलाराम कुलदीप, पंप हाउस कोरबा (छ.ग.) शामिल है
अतः माननीय महोदय आपसे निवेदन है कि उर्पयुक्त फर्जी आवेदन पर कार्यवाही करने हेतु सूचनार्थ प्रेषित है।

उन्होंने आगे कहा की हमारे नाम और एपिक नंबर का इस्तेमाल कर किसी ने मतदाताओं का नाम काटने का अनुरोध किया है आवेदकों ने कहा कि ऐसे लोगों का पर्दाफाश किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ में मामला दर्ज होना चाहिए ताकि इस तरह का फर्जीवाडा से न सिर्फ आपसी विवाद बढ़ता है बल्कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई एक व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है.
इस संबंध में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने प्रशासन से मांग किया कि ऐसे लोगों को चिन्हकित कर तत्काल कार्रवाई किया जाए.




