CG Big Accident 17 people died छत्तीसगढ़ में भीषण सडक हादसा 17 की मौके पर मौत कई गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -

CG Big Accident 17 people died : रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से वापस लौट रहे थे।

तभी सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

CG Big Accident 17 people died

CG Big Accident 17 people died
CG Big Accident 17 people died

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे,जो शादी पश्चात आयोजित चैथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

CG Big Accident 17 people died

CG Big Accident 17 people died
CG Big Accident 17 people died

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल में पहुंच गए हैं।

CG Big Accident 17 people died 

CG Big Accident 17 people died
CG Big Accident 17 people died

पुलिस के मुताबिक इस भीषण हादसे में कई लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं कई गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक इस भीषण हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर मेडिकल कालेज बेहतर उपचार के लिए रिफर कर दिया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -