Raipur breaking : कंटेनर में आग 2 लोग जिंदा जले, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

- Advertisement -

रायपुर 12 मई 2025।Raipur breaking राजधानी रायपुर में सड़क निर्माण के काम में लगे दो मजदूर जिंदा जल गये। मरने वाले मजदूर मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो कि अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम 7 बजे खाना बनाने समय कंटेनर के अंदर भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि 2 मजदूरों की हड्डियां तक गल गई। वहीं तीसरे मजदूर ने किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

Raipur breaking

Raipur breaking
Raipur breaking

मजदूरों की मौत का ये मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभनपुर में भारतमाला प्रोजक्ट के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के पास कंटेनरों में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को बारिश होने की आशंका पर मजदूर कंटेनर के अंदर ही आग जलाकर खाना बना रहे थे। इस दौरान एक कंटेनर में एकाएक आग भड़क गयी।

- Advertisement -

Raipur breaking

Raipur breaking
Raipur breaking

जिससे कंटेनर के भीतर मौजूद 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए। तीसरे मजदूर मोहम्मद बिलाल ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। जिसके बाद कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया। किसी तरह वह खिड़की से अपना सिर बाहर निकाल कर वह ऑक्सीजन लेता रहा। इस दौरान उसे दूसरे मजदूरों की मदद मिल गई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली के तौर पर हुई है। कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डी भी गल गई। आग बुझाने के बाद हड्डी जमीन पर पड़ी दिखाई दी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -