Horoscope for today 21 February 2025 इन 3 राशि वालों की आय में हो सकती है वृद्धि

- Advertisement -

 मेष Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 21 February 2025 आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे, उन्हें कहीं घूमाने भी लेकर जा सकते हैं। आप बचत की योजनाओं पर भी अच्छा धन लगाएंगे।
होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

वृषभ Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने काम को लेकर यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहनों के प्रयोग से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

- Advertisement -

मिथुन Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर उनसे दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

कर्क Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी, जिसके लिए आपको उनके खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी मेहनत का आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। आपको किसी से कामों को लेकर बातचीत करनी होगी।

सिंह Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि संबंधों में कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वहां उन्हें कोई स्कॉलरशिप आदि मिलती दिख रही है। आपके बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको किसी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

कन्या Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करना होगा। आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

तुला Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी कानूनी मामले को शांत रहकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना नहीं रखनी है। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

वृश्चिक Horoscope for today 21 February 2025

Horoscope for today 21 February 2025
वृश्चिक vrishchik rashifal
blackoutews

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस प्रमोशन की बात कर सकते है। आप अपने कामों को लेकर जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़े। परिवार में बच्चों का आपको पूरा ध्यान रखना होगा।

धनु Horoscope for today 21 February 2025
Horoscope for today 21 February 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर समझदारी दिखानी होगी। आप अपने घरेलू जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आपकी खटपट रहेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मकर Horoscope for today 21 February 2025
Horoscope for today 21 February 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपका वह काम अटक सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच आपसी समानता की कमी रहने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ Horoscope for today 21 February 2025
Horoscope for today 21 February 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी दूसरे के काम में बेवजह नहीं पड़ना है। आप अपने कामों पर ध्यान लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपको थोड़ी टेंशन तो देंगे, लेकिन फिर भी आप उन्हे आसानी से कर सकेंगे। आपको अपनी माता-पिता की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन Horoscope for today 21 February 2025
Horoscope for today 21 February 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में नए-नए आइडिया लगाएंगे, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -