कोलकाता कांड के बाद मुश्किल में घिरी ममता बनर्जी ने अब क्यों कहा ‘सॉरी’? TMC कार्यक्रम पीड़िता को समर्पित

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए और निर्मम हत्या पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ममता ने कहा है कि वह तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को पीड़िता को समर्पित कर रही हैं। इस पोस्ट में ममता बनर्जी ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते हुए अपराधों पर बात करते हुए माफी भी मांगी है।

उन्होंने बंगाली भाषा में एक पोस्ट में लिखा, “आज तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर मैं इसे अपनी बहन को समर्पित कर रही हूं जिसकी कुछ दिन पहले आरजी कर अस्पताल में दुखद मृत्यु हो गई थी। हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उस जल्द से जल्द न्याय की मांग करते हैं। हमारी संवेदनाएं उन सभी महिलाओं के साथ हैं जो अमानवीय घटनाओं की शिकार हुई हैं। सॉरी।” 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -

युवाओं से की खास अपील

ममता बनर्जी ने आगे छात्रों और युवाओं की सामाजिक भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “समाज और संस्कृति को जागृत रखते हुए नए सपने दिखाना और नए दिन के उज्ज्वल संकल्पों से सभी को प्रेरित करना युवाओं का काम है। आज मेरी सभी से अपील है कि वे इस प्रयास में आगे बढ़े। मेरे प्यारे विद्यार्थियों, स्वस्थ रहें और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें।”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -