दुकान संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
बिलासपुर : दुकान के सामने नशा करने से मना करने पर संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाले अलखराम साहू ने बताया कि उनका बेटा विरेंद्र चिंगराजपारा में ड्रिल मशीन रिपयेरिंग की दुकान चलाता है। उसकी दुकान के सामने चिंगराजपारा में रहने वाला दुर्गेश कुमार साहू आए दिन नशा करता है।
इस पर विरेंद्र ने उसे अपनी दुकान के सामने नशा करने से मना किया था। इसी बाद से दुर्गेश उनके बेटे से रंजिश रखता था। गुरुवार की सुबह विरेंद्र अपनी दुकान जा रहा था। इसी दौरान दुर्गेश ने उसे रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल विरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -