मां और 2 नाबालिग बेटियों ने युवक को मार डाला:रात में पकड़कर जबरन ले जा रहा था, 4 लोगों ने मारकर टांग दी लाश

- Advertisement -

सूरजपुर में महिला ने अपने भाई और 2 नाबालिग बेटियों के साथ मिलकर एक शख्स को मार डाला। इसके बाद लाश को फांसी पर टांग दी। बताया जा रहा है कि रात में आरोपी नाबालिग लड़की जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। चिल्लाने पर परिजन उठे और आरोपी की हत्या कर दी। पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भगमेन कोरवा (45) के घर के पास 1 मई 2024 को पेड़ पर लटकी लाश मिली थी। मृतक संजय के गले और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले थे। इसे लेकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट और गला घोंटने से मौत की बात सामने आई।

- Advertisement -
पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया।

2 नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर हत्या

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की। इस दौरान संदेही महिला भगमेन कोरवा से बारीकी से पूछताछ की गई। भगमेन कोरवा ने बताया कि वह अपने भाई खिरू (50) और अपनी 2 नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

शराब पीकर झगड़ा विवाद करता था आरोपी

महिला ने बताया कि संजय उर्फ मिथुन (35) 4-5 साल से उनके घर में रहकर मजदूरी कर रहा था। रोजाना शराब पीकर झगड़ा विवाद करते रहता था। इसी बीच शाम को महिला का भाई खिरू घर आया था। सभी ने घर में मछली बनाकर खाए और सो गए।

प्रतापपुर थाने की फोटो।
प्रतापपुर थाने की फोटो।

नाबालिग लड़की से रेप की थी साजिश

महिला ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे बड़ी लड़की चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सभी उठे तो देख कि संजय गलत इरादे से लड़की का हाथ पकड़ा था। उसे खींचकर बिस्तर की ओर जा रहा था, जिसे देखकर खिरू और दोनों नाबालिग लड़की मिलकर संजय को जमकर पीटा और रस्सी से गला घोंट दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -