विवाद पर राधिका खेड़ा-सुशील आनंद से 3 घंटे चर्चा:दीपक बैज बोले- दोनों पक्षों से बात की, मैसेज दिल्ली भेजा जाएगा; गलती AICC तय करेगा

- Advertisement -

रायपुर के कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बारी-बारी से राधिका खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला से 3 घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा की। बैज बोले दोनों पक्षों से बात की गई है, मैसेज दिल्ली भेजा जाएगा। अभी किसकी गलती है ये कहना ठीक नहीं है। ये AICC तय करेगा। कार्यालय में कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली, सुरेंद्र वर्मा, मीडिया पैनलिस्ट परवेज आलम, दीपक पांडेय से भी बातचीत की गई।

बता दें कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोआर्डिनेटर राधिका खेड़ा शुक्रवार देर शाम रायपुर स्थित राजीव भवन पहुंची थी। राधिका के साथ उनकी मां भी साथ रहीं। यहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने अपना पक्ष रखा। AICC मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बैज से 24 घंटे में जवाब मांगा था।

- Advertisement -

राधिका खेड़ा के जाने के बाद कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला से बातचीत के लिए पीसीसी चीफ ने बुलाया, लगभग 1 घंटे तक राधिका खेड़ा और दीपक बैज के बीच हुई चर्चा। कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली और सुरेंद्र वर्मा को भी बैज ने चैंबर में बुलाया। घटना के दिन ये दोनों भी मौके पर मौजूद थे।

दरअसल, विवाद मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव भवन से ही शुरू हुआ है। राधिका खेड़ा वहां रोईं। राधिका ने ‘X’ पर लिखा- ‘मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।’ इसके बाद उन्होंने बुधवार शाम को भी उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा- क्या पुरुषत्व-विहीन हुई ये धरा..।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -