Ramp walk for voting awareness.रायपुर लोकसभा में 7 मई को वोटिंग (voting) होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को रायपुर में तेलीबांधा तालाब के पास स्वीप संध्या के तहत रैंप वॉक (Ramp walk) आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्ग मॉडल दंपती समेत कई लोगों ने रैंप वॉक कर मतदान करने की अपील की।
Ramp walk for voting awareness

रैम्प वॉक की शुरुआत सीनियर सिटीजन अधीर और उनकी पत्नी जयश्री भगवानानी ने की। इसके बाद 18 से 25 साल के यूथ रैम्प वॉक में उतरे। इस दौरान लोगों ने मतदान मेरा अधिकार, सबसे पहले एक काम करें-7 मई को मतदान करें, मेरा पहला वोट मेरे देश के लिए जैसे बैनर-पोस्टर लेकर स्टेज पर नजर आए।
इस दौरान संध्या एक महिला 4 पीढ़ी के परिवार के साथ स्टेज पर नजर आईं। 75 साल की शकुंतला मतदान करने के लिए अपने परिवार के साथ अवध से रायपुर पहुंची हैं। उन्होंने परिवार के साथ रैंप वॉक कर अवध बोली में ‘सुनो सजना तुम जहां भी हो पहुंचो 7 मई को’ गीत गाया। इस दौरान दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, नव विवाहित, सीनियर सिटीजन सभी ने वॉक किया।
स्वीप संध्या के दौरान अलग-अलग भाषा के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश जे. अब्दुल जाहिद ने सभी नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण अधिकार है। मतदान हमारे देश की ख्याति बढ़ाने का काम करेगा। हर व्यक्ति को मतदान करना आवश्यक है।





