Dev Diwali 2023: देव दिवाली के दिन करें ये खास काम, भर जाएगी धन की तिजोरी

Dev Diwali 2023 Remedies: देव दिवाली के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय धन लाभ कराते हैं.

- Advertisement -

Dev Diwali 2023 Upay: कार्तिक पूर्णिमा का दिन कार्तिक माह का आखिरी दिन होता है. इसी दिन देव देवाली भी मनाई जाती है. खासतौर से वाराणसी में देव दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन काशी के 84 घाटों को दीपों से सजाया जाता है. इस बार देव दिवाली 26 नवंबर को मनाई जाएगी.

 Dev Diwali 2023
Dev Diwali 2023

 Dev Diwali 2023

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था. इस खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई. एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था. इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ होता है.

- Advertisement -
 Dev Diwali 2023
Dev Diwali 2023

देव दिवाली के दिन करें ये काम Dev Diwali 2023

देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं. इस दिन भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें. माना जाता है कि यह उपाय करने से घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है और धन की तिजोरी हमेशा भरी रहती है.

 Dev Diwali 2023
Dev Diwali 2023

देव दिवाली के दिन आटे के बर्तन में तुलसी के 11 पत्ते डाल कर छोड़ देना चाहिए. ऐसा करने से घर में शुभ परिवर्तन दिखाई देते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

देव दिवाली,एकादशी,अनंत चतुर्दशी,देवशयनी,देव उठनी,दिवाली,खरमास,पुरुषोत्तम मास,तीर्थ क्षेत्र,पर्व आदि खास मौकों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सारी बाधाओं का नाश होता है.

देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांध दें. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यह उपाय करने से कारोबार में उन्नती होती है और नौकरी में प्रमोशन भी मिलता है.

देव दिवाली के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करवानी चाहिए. इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली आती है.

देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दीप दान करने से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है.

 

source abp news 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -