छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए ।

केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।
इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय
| विधानसभा सीट | संभावित प्रत्याशी | 2018 में इन्हें मिला था | किसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले) | |
| नारायणपुर | केदार कश्यप | केदार कश्यप | चंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट | |
| जांजगीर | नारायण चंदेल | नारायण चंदेल | नारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट | |
| बिल्हा | धरमलाल कौशिक | धरमलाल कौशिक | धरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट | |
| बिलासपुर | अमर अग्रवाल | अमर अग्रवाल | शैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट | |
| मस्तूरी | कृष्णमूर्ति बांधी | कृष्णमूर्ति बांधी | कृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट | |
| तखतपुर | धर्मजीत सिंह | हर्षिता पांडेय | रश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट | |
| धरसींवा | अनुज शर्मा | देवीजी भाई पटेल | अनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट | |
| बसना | संपत अग्रवाल | डीसी पटेल | देवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट | |
| राजनांदगांव | डॉ. रमन सिंह | डॉ रमन सिंह | डॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट | |
| कुरूद | अजय चंद्राकर | अजय चंद्राकर | अजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट | |
| रायपुर दक्षिण | बृजमोहन अग्रवाल | बृजमोहन अग्रवाल | बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट | |
| आरंग | खुशवंत साहेब | संजय ढीढी | डॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट | |
| रायपुर पश्चिम | राजेश मूणत/आशु चंद्रवंशी | राजेश मूणत | विकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट | |
| रायपुर ग्रामीण | मोतीलाल साहू | नंद कुमार नंदे साहू | सत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट | |
| भिलाई नगर | प्रेम प्रकाश पांडेय | प्रेम प्रकाश पांडेय | देवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट | |
| लोरमी | अरुण साव | तोखन साहू | धर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट | |
| बेलतरा | रजनीश कुमार सिंह | रजनीश कुमार सिंह | रजनीश कुमार सिंह (भाजपा) 49,601 वोट | |
| रायगढ़ | ओपी चौधरी | रोशन लाल अग्रवाल | प्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट | |
| जशपुर | मुनिराय भगत | गोविंद राम भगत | विनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट | |
| कटघोरा | प्रेम पटेल | लखन लाल देवांगन | पुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट | |
| सीतापुर | रामकुमार टोप्पो | प्रोफेसर गोपाल राम | अमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट | |
| चंद्रपुर | संयोगिता जूदेव | संयोगिता जूदेव | रामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717 |
इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय
| विधानसभा सीट | संभावित प्रत्याशी |
| दुर्ग शहर | गजेंद्र यादव |
| कोटा | प्रबल प्रताप सिंह जूदेव |
| भरतपुर सोनहत | रेणुका सिंह |
| कवर्धा | विजय शर्मा |
| बलौदाबाजार | टंकराम वर्मा |
| पंडरिया | विश्वेश्वर बघेल |
| बैकुंठपुर | भैयालाल राजवाड़े |
| बेमेतरा | राहुल टिकिरिहा |
| डोंगरगांव | भरत वर्मा |
| दुर्ग ग्रामीण | ललित चंद्राकर |
| गुंडरदेही | वीरेंद्र साहू |
| सामरी | उद्देश्वरी पैकरा |
| मनेंद्रगगढ़-चिरमिरी | श्याम बिहारी जायसवाल |
ननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनाव
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री नाना की राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा। बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।




