भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ लोकसभा( candidates of Chhattisgarh BJP declared) प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। पहली सूची में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो रहा है। bjp मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी हैं
11 candidates of Chhattisgarh BJP declared

पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है
रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
राजनांदगांव से संतोष पांडेय
दुर्ग से विजय बघेल
सरगुजा से चिंतामणि महाराज
कोरबा से सरोज पांडे
बिलासपुर से तोखन साहू
महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
बस्तर से महेश कश्यप
कांकेर से भोजराज नाग
जांजगीर से कमलेश जांगड़े