कोरबा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के करीबी माने जाने समाजसेवी अनिल चौरसिया के द्वारा बडा आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत रजगामार मैं ग्रामीणों के मांग विधानसभा सदन मे गुंजे जाने के बाद ओमपुर बस्ती और ओमपुर मेनक्लब दो नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किया गया था जिसके पश्चात वर्ष 2024 में 17 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र को स्वीकृति प्रदान करते हुए जिला पंचायत कोरबा के द्वारा महिला बाल विकास विभाग जिला खनिज न्यास मद एवं मनरेगा मद के संयुक्त राशि से निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था.
लेकिन आज पर्यंत जनपद पंचायत कोरबा द्वारा ग्राम पंचायत रजगामार के अंतर्गत दो नवीन आंगनबाड़ी भवन ओमपुर बस्ती और ओमपुर हेतु का अग्रिम राशि भुगतान नहीं किया गया है उसका ब्याज राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से 2 साल बाद भी जनपद पंचायत कोरबा द्वारा राशि जारी नहीं किया गया है जबकि कार्य आदेश के पश्चात ग्राम पंचायत रजगामार के द्वारा निर्माण कार्य प्लींथ लेवल तक पूरा कर लिया गया है। कार्य विगत 1 वर्षों से बंद है। देखने में आया है कि जिन पंचायत में अग्रिम राशि जारी की गई है वहां कार्य पूर्णता बंद है जबकि रजगामार पंचायत में राशि जारी नहीं किया गया है फिर भी वहां निर्माण कार्य प्लींथ लेवल तक पूरा कर लिया गया इस तरह प्रशासन की कार्य शैली पर प्रश्न उठ रहा है कि ग्राम पंचायत रजगामार के वर्तमान सरपंच हरि सिंह राठिया के द्वारा पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत ओमपुर के कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को रोकवाना क्यों चाहते हैं जबकि ओमपुर के समस्त जनप्रतिनिधि विकास कराना चाहते हैं प्रशासन विकास को अवरोध करने वाले जनप्रतिनिधि और कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है कई सवाल उठ रहे हैं।




