भूपेश बघेल न्याय यात्रा के सीनियर ऑब्जर्वर बने:पूर्व सीएम शाम को जाएंगे दिल्ली; कल बंगाल-बिहार में गठबंधन के नेताओं से चर्चा करेंगे

- Advertisement -

बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। साथ ही बिहार में चल रही सियासी गतिविधियों पर भी नज़र रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

बघेल शनिवार शाम 5.55 बजे दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली से कल यानी रविवार सुबह 10 बजे सिलीगुड़ी बंगाल जाएंगे। वहां वे गठबंधन के नेता और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। यहां से फिर वे बिहार जाएंगे। पूर्णिया में रात्रि विश्राम करें

- Advertisement -

इससे पहले न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिलेवार संयोजक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। यात्रा के लिए 4 पूर्व मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

इन पूर्व मंत्रियों को बनाया संयोजक

यात्रा के लिए कांग्रेस ने 4 संयोजक बनाए हैं। जिसमें डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत और उमेश पटेल को संयोजक शामिल हैं। ये सभी नेता कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। क्षेत्र के हिसाब से सभी को जिम्मा दिया जाएगा।

गे। यहां वे गठबंधन के नेताओं से भेंट कर चर्चा करेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -