नक्सलियों ने प्लांट की IED, जवानों ने किया डिफ्यूज:अरनपुर जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट कर रखा था। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सली अरनपुर जैसी घटना को अंजाम देने वाले थे। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नक्सलियों ने अंदरूनी इलाके नहाड़ी-पोटली मोड़ पर कच्ची सड़क पर बम लगाकर रखा था। जवान जब इलाके में सर्चिंग के लिए निकले, तो उन्हें एक तार दिखा। जब BDS की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, तो वहां से एक IED बरामद किया गया। नक्सलियों ने IED को करीब ढाई से तीन फीट के गड्ढा में दबाकर रखा था।

- Advertisement -
ढाई फीट का गड्ढा खोदकर उसमें IED गाड़कर रखा गया था।
ढाई फीट का गड्ढा खोदकर उसमें IED गाड़कर रखा गया था।

उसे पत्थरों से ढंक कर रखा गया था। जवानों ने 12 से 13 फीट का वायर और एक ब्लास्टिंग तार भी मौके से बरामद किया। ऐसा बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने महज महीनेभर पहले ही IED को प्लांट किया था। विधानसभा चुनाव को देखते हुए नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, जवानों ने IED डिफ्यूज कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अप्रैल में की थी बड़ी घटना

दरअसल, नक्सलियों ने इसी साल अप्रैल में अरनपुर में IED ब्लास्ट कर जवानों से भरे एक वाहन को उड़ाया था। इस घटना में 10 जवान और एक चालक की मौत हुई थी। यह इस साल की सबसे बड़ी नक्सल घटना थी। जिसके बाद से दंतेवाड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर है। नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन लॉन्च किया जा रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -