नाबालिग लड़के के साथ 2 बार कुकर्म:दो नाबालिग पड़ोसियों ने जबरदस्ती की, कहा- किसी को बताया तो जान से मार देंगे

- Advertisement -

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उल्वे में एक 10 साल के लड़के के साथ उसके दो नाबालिग पड़ोसियों ने कुकर्म किया। यह घटना 5 अगस्त और 2 सितंबर को हुई। पड़ोसियों ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस डर से लड़के ने कई दिनों तक ये बात छिपाए रखी।

हालांकि उसने अपने एक रिश्तेदार से ये घटना शेयर की। तब रिश्तेदार ने यह बात लड़के की मां को बताई, जिसके बाद मां ने 8 दिसंबर (शुक्रवार) को नवी मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग आरोपियों की उम्र 15 साल और 16 साल है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें हिरासत में नहीं लिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -