नक्सली 2 से 8 दिसंबर तक PLGA सप्ताह मनाएंगे:बस्तर में सक्रिय हुए माओवादी, फोर्स अलर्ट, अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग जारी

- Advertisement -

बस्तर में 2 दिसंबर से माओवादियों का PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह शुरू हो रहा है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले नक्सली एक्टिव भी हो गए हैं। बस्तर के अलग-अलग जिलों में आगजनी, हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। माओवादियों के इस सप्ताह को देखते हुए बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट है।

दरअसल, PLGA सप्ताह नक्सलियों के यह हर साल का अंतिम आयोजन होता है। जिसमें माओवादी सालभर की अपनी कामयाबी, विफलताओं, संगठन को मजबूती देने समेत अन्य बातों का बखान करते हैं। गांव-गांव में बैठक सभा कर लाल लड़ाकों को भी जोड़ते हैं। इसके अलावा किसी न किसी तरह की बड़ी वारदात करने के भी फिराक में होते हैं। जवान अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -

सर्च ऑपरेशन जारी

बस्तर के सातों जिलों में फोर्स को अलर्ट किया गया है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों में जवान अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लगी हुई है। 3 दिसंबर को काउंटिंग है। ऐसे में उस दिन नक्सली कोई बड़ी घटना न कर दें, इसके लिए जवान सतर्क हैं।

पिछले साल 132 नक्सली हुए थे ढेर

साल 2022 में नक्सलियों ने PLGA सप्ताह के ठीक पहले आकंड़े जारी किए थे। माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के नेता अभय ने बताया था कि, दिसंबर 2021 से नवंबर 2022 तक 1 साल में देश भर में उनके 132 लाल लड़ाके मारे गए हैं। करीब 31 जवानों को शहीद और 154 जवानों को घायल किया है। वहीं पुलिस की मुखबिरी करने वाले 69 लोगों की हत्या की है।

पिछले कुछ दिनों में हुई ये वारदात

  • विधानसभा चुनाव ने पहले नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर बीच सड़क पर आग लगाई थी। यहां प्रधानमंत्री का पुतला भी रखा था।
  • 7 नवंबर को चुनाव वाले दिन नक्सलियों ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर इन तीन जिलों में फायरिंग की थी। सुकमा जिले में नक्सलियों की गोली लगने से कुछ जवान घायल हुए थे जबकि बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ दिया था।
  • सप्ताह भर पहले मवादियों ने छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक युवक की हत्या कर दी थी इस पर पुलिस की मुख्य विधि का आरोप लगाया था।
  • सप्ताह भर पहले नारायणपुर जिले में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि एक मजदूर जख्मी था।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -