दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, फैली सनसनी

- Advertisement -

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घटगांव में रविवार की शाम एक महिला और पुरुष की हत्या कर लाश फेंक दी गई है। बताया जा रह है कि दोनों पति-पत्नी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घटगांव में एक महिला और पुरूष की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक साथ दो लाश मिलने के बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। वहीं डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या कर लाश फेंकने की बात सामने आ रही है। शरीर में चोट के निशान हैं। लैलूंगा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। वहीं वारदात में शामिल आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -