young man dies due to drowning : दर्री डैम में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत, मित्रों ने बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए

- Advertisement -

कोरबा( ब्लैक आउट न्यूज़ ) young man dies due to drowning : कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में छुट्टी का आनंद लेने मित्रो के साथ निकला 22 वर्षीय एक युवक दर्री डेम में डूब गया। जानकारी के अनुसार युवक अपने मित्रो के साथ खुशगवार माहौल में डेम घूमने पहुंचा था। धूप और मस्ती के बीच वे पानी में नहाने उतरे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, हंसी-मजाक का दौर चल रहा था। परंतु युवक अनजाने में डेम के उस खौफनाक हिस्से की ओर बढ़ गया जहाँ पानी की गहराई जानलेवा थी।

 

- Advertisement -

अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में छटपटाने लगा। किनारे पर खड़े मित्र जब तक कुछ समझ पाते या मदद के लिए हाथ बढ़ाते, वह गहरे पानी की आगोश में समा चुका था।

young man dies due to drowning

young man dies due to drowning
प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मित्रो की चीखें सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -