कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़ -Workshop on Cosmetology इस्टानबूल तुर्की मे आयोजित दो दिवसीय फेशियल कॉस्मेटोलॉजी पर वर्क शॉप का आयोजन किया गया जिसमे कोरबा सिटी डेंटल के ख्यातिलब्ध डाक्टर सरफराज देश के जाने मैने कॉस्मेटिक सर्जनों के साथ वर्क शॉप मे शामिल हुए और नयी तकनीक कर सम्बन्ध मे जानकारी हासिल की निश्चित ही इसका कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के लोगो को मिलेगा.
Workshop on Cosmetology

बतादे की इस्टानबूल, तुर्की को फेसियल कॉस्मेटिक एवं हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है जहाँ वर्क शाप आयोजित कर देश के ख्याति लब्ध डाक्टरों ने वर्क शॉप के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कॉस्मेटिक सर्जन एवं फेशीयल की नयी पद्धति को देखा एवं जाना, इस नयी पद्धति से निश्चित ही विदेश जाकर बड़ी धन राशि खर्च कर फेशीयल या कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वालों को अब विदेश जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी भारत मे ही इस नयी पद्धति से कॉस्मेटिक सर्जरी का लाभ लिया जा सकता है.
Workshop on Cosmetology

बता दे की कोरबा मे सिटी डेंटल हॉस्पिटल हमेशा यह प्रयास करता रहा है की कोरबा के लोगो को नयी सुविधाएं उपलब्ध होती रहे इसी क्रम मे महानगरो के डाक्टरस से कोरबा मे हेयर ट्रांसप्लांट एवं कॉस्मेटिक की सुविधा उपलब्ध कराई थी इसी कड़ी मे डॉ सरफराज ने तुर्की मे आयोजित इस वृहद वर्क शॉप म शामिल हुए.
Workshop on Cosmetology

इस सम्बन्ध मे डॉ सरफराज से बातचीत करने पर उन्होंने बताया की तुर्की फेशीयल और कॉस्मेटिक के क्षेत्र मे विश्व विख्यात है यहाँ वर्क शाप मे शामिल हो कर नयी तकनीक आधुनिक मशीनों के बारे मे जानकारी हासिल कर कोरबा के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद से ही वर्क शॉप मे शामिल हुआ.
उक्त वर्क शॉप मे कस्मेटिका इंडिया (दिल्ली) के डायरेक्टर डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ कमलेश झारिया, MCH प्लास्टिक सर्जन डॉ तेजस प्रजापति, मैक्सिलो फेसियल सर्जन (अहमदाबाद) के साथ कोरबा सिटी डेंटल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सरफराज शामिल हुए.




