CG Crime News : महिला पर हमला, रास्ता रोककर मारने के लिए टूट पड़े बदमाश

- Advertisement -

रायपुर : राजेंद्र नगर में अशोका मिलेनियम काम्पलेक्स के पास एक महिला से अज्ञात युवकों ने मारपीट की। महिला से गाली गलौज कर डण्डे से मारकर फरार हो गए। सूरज साह ने इस बात की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि सौरा श्री साह उसकी पत्नी है। वह शुक्रवार को अशोका मिलेनियम काम्पलेक्स में काम पे गई हुई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां आ गए और उसका रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने सौरा श्री साह को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डा से वार कर घायल कर दिया।

वही कबीर नगर में भी कल शराब पीने के लिए पैसों की मांगने और मना करने की बात पर बदमाशों ने युवक की पिटाई कर दी। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम को प्रेम शेलून गया हुआ था। जहां कुछ देर बाद सूरज सिंह वहां पर आ गया। और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। जिसे जितेंद्र के मना करने पर वो गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर सूरज सिंह ने हाथ में पहने कड़ा से जितेंद्र पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294, 323, 327 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -