भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल, लोगों में दहशत का माहौल…

- Advertisement -

महासमुंद- ब्लैकआउट न्यूज़-  कोमाखान तहसील क्षेत्र के ग्राम टेमरी में खेत में काम कर रही एक महिला और युवक पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि मादा भालू के साथ दो शावक भी है। जो इस क्षेत्र में लगातार कई दिनों से घुम रहे हैं। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है।

 

- Advertisement -

 

बता दें कि टेमरी निवासी दशोदा बाई पति चंदेलाल 45 वर्ष जो आज सुबह खेत में काम करने गई हुई थी, अचानक भालू आ गया, जिससे महिला भाग नहीं पाई और उस पर भालू ने हमला कर दिया। वहीं लोचन 35 वर्ष पर भी भालू ने हमला किया है। हमले के बाद गंभीर रूप से महिला को बागबाहरा सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया है।

 

 

 

वहीं लोचन को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही भालू गांव में दस्तक देता और सुबह होते ही वापस जंगल लौट जाता है। लेकिन आज भालू जंगल नहीं लौट पाया, जिससे वह ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -